National

हिन्दू महिला ने धर्म पर‍िवर्तन व बुर्का पहनने से क‍िया इनकार, म‍िली टुकड़े कर कुत्तों को खिला देने की धमकी…..

मामला लव जिहाद का भले ही न हो, लेकिन इससे अलग भी नहीं है। चिरगांव के नजदीकी गांव की एक महिला को मुस्लिम युवक से प्रेम हो गया। वह युवक के साथ घर से भाग गई और लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। जब वह विवाह के लिए कहती तो युवक धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता। बुर्का पहनने की जिद करता और न पहनने पर मारपीट करने लगा। युवती ने धर्म परिवर्तन करने से इन्कार किया तो युवक उसे छोड़कर भाग गया।

श‍िकायत करने भाजपा कार्यालय पहुंची मह‍िला

पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो यह महिला न्याय के लिए भाजपा कार्यालय पहुंच गई। लव जिहाद को लेकर इस समय सियासत गरमा रही है। मामले भी उजागर हो रहे हैं तो हिंसक वारदातों का क्रम भी बढ़ा है।

झांसी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। झांसी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए एक हिन्दू महिला ने बताया कि वह ग्राम स्यावनी जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) की है। उसके गांव में ही हनीफ खान रहता था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया और वह हनीफ के साथ भाग आई।

शादी के ल‍िये कहा तो मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

हनीफ ने उसे अलग-अलग जगह रखा। लगभग 1 साल से वह चिरगांव स्थित सुल्तानपुरा ब्रिज के पास लिव इन रिलेशन में रह रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने हनीफ से शादी करने को कहा तो वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।

इस दौरान हनीफ लगातार उस पर बुर्का पहनने का भी दबाव बनाता, लेकिन महिला ने धर्म बदलने व बुरका पहनने से इनकार कर दिया। इसे लेकर हनीफ आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर उसे लाया था और इसी धोखे में रखकर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाता रहा।

20 हजार रुपये लेकर गया हनीफ नहीं आया वापस

महिला ने बताया कि हनीफ ड्राइवर है और 6 जून की रात को वह घर आया तो शादी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। हनीफ ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक वह इस्लाम धर्म कुबूल नहीं करेगी, वह शादी नहीं करेगा। लेकिन उसने धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद हनीफ सुबह घर में रखे 20 हजार रुपए लेकर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया।

भाई ने दी जान से मारने की धमकी

महिला ने चिरगांव थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र दिया। न्याय के लिए भटक रही यह महिला आज भाजपा कार्यालय पहुंच गई।

युवक के भाई ने भी धर्म परिवर्तन नहीं करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हनीफ के घर छोड़कर जाने के बाद जब उसके भाई को फोन किया तो वह भी धर्म बदलने की कहने लगा और ऐसा नहीं करने पर टुकड़े-टुकड़े कर कुत्तों को खिला देने की धमकी देने लगा।

Related Articles

Back to top button