Chhattisgarh
कांग्रेस प्रभारी सैलजा पहुंचे DKS Hospital, घायल कार्यकर्ताओं से जाना हालचाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव एवं कांग्रेस नेता डीकेएस घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। नेताओं ने घायल कार्यकर्ताओं से हाल चाल जाना। उनसे जल्द स्वस्थ होने की बात कही।
बता दें कि जगदलपुर में राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई कार्यकर्ता झुलस गए। कई गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर घायलों को तत्काल रायपुर डीकेएस रेफर किया गया है। जहां इलाज जारी है।

Follow Us




