Chhattisgarh

DHAMTARI NEWS : शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया

धमतरी, 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महात्मा गांधी प्रतिमा सेंचुरी गार्डन के पास एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा घड़ी चौक में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,पीसीसी सदस्य मोहन लालवानी,कांग्रेस के वरिष्ठ जन,एमआईसी सदस्य,एवं पाषर्दोें ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने युद्ध के दौरान देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। आजादी से पहले उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने बड़ी सादगी और ईमानदारी के साथ अपना जीवन जिया और सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा के श्रोत बने। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख थे। सत्याग्रह व अहिंसा के सिध्दांतो पर चल कर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सिद्धांतो ने पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।

पीसीसी सदस्य मोहन लालवानी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोशी, गोपाल शर्मा, अशरफ रोकडिया,एमआईसी सदस्य राजेश पांडे, चोवाराम वर्मा, पार्षद दीपक सोनकर, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उदित साहू, जिला आईटी सेल उपाध्यक्ष आशुतोष खरे, पवन यादव, गंगाराम देशलहरा, कुशल देवांगन, कन्हैया सोनी, संतोष साहू, रामनारायण महेश्वरी, भूपेश साहू, नरोत्तम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button