नाबालिग की मांग भरकर रेप: ग्वालियर में आरोपी बोला- आज से तुम मेरी पत्नी हो, 12 घंटे में लड़की को ढूंढ लाई पुलिस

[ad_1]

ग्वालियर4 घंटे पहले

ग्वालियर में नाबालिक को प्यार का झांसा देकर घर ले गया और उसकी मांग भर दी। बोला- आज से तुम मेरी पत्नी हो। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी की है। लड़की के लापता होने का पता चलते ही पुलिस अलर्ट हुई। 12 घंटे की छानबीन के बाद रात में लड़की को खोज निकाला। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहलाकर ले गया था साथ

मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि खुरैरी में रहने वाली लड़की बीते रोज लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। अपहरण का मामला दर्ज कर पड़ताल की, तो पता चला कि लड़की बहोड़ापुर की तरफ निकली है।

पता चलते ही पुलिस ने परिजनों से जानकारी की, तो पता चला कि पहले वह बहोड़ापुर में ही रहते थे। कुछ साल पहले ही यहां आए हैं। पता चलते ही थाने की एक टीम बनाकर तलाश की। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी लड़की को भी हिरासत में ले लिया है।

घर पर मांग भर बनाया पत्नी

किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे लेकर अपने घर पहुंचा और उसकी मांग भर दी। कहा कि आज से वह उसकी पत्नी है। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button