Entertainment

मुंबई एयरपोर्ट पर संग नजर आए Parineeti Chopra-Raghav Chadha, दिल्ली में इस दिन करेंगे सगाई

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement: साल 2023 में कई सारे स्टार्स ने शादियां कीं और अपनी रिलेशनशिप को नया आयाम दिया. अब प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस राह पर अपना कदम बढ़ा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही AAP पार्टी के नामी नेता राघव चड्ढा संग सगाई करेंगी. इसकी डेट का भी खुलासा हो गया है. वैसे पिछले दिनों कुछ फोटोज वायरल हुईं जिसमें कपल IPL मैच का लुत्फ उठाते नजर आए. इस दौरान दोनों के हाथ में रिंग देख फैंस ने ये कयास लगाया कि दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं.

पिछले कुछ समय से बॉलावुड गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को लेकर ही हो रहे हैं. दोनों का साथ आना ग्लैमर और पॉलिटिक्स का मिलन है. इस वजह से ये रिलेशनशिप ज्यादा चर्चा में है. फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और यही चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं. फिलहाल लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे. दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वे इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारी करने दिल्ली के लिए निकल चुके हैं.

पिछले कुछ समय से दोनों कई दफा साथ में नजर आ चुके हैं. अब फैंस को तो बस 13 तारीख का इंतजार है जब कपल के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आएंगी. वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि कपल साल 2023 में ही शादी भी कर सकते हैं. इंगेजमेंट सेरेमनी की बात करें तो इसमें कुछ खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है जिसमें 150 लोग शामिल हो सकते हैं.

दोनों काफी समय से जब भी मीडिया से इंटरैक्ट होते हैं तब वे इस सवाल को या तो इग्नोर करते नजर आते हैं या फिर वे इस सवाल पर गोलमोल जवाब देते हैं. लेकिन इंगेजमेंट के बाद तो कपल के फैंस बस उनसे यही सवाल पूछने वाले हैं कि वे शादी कब करेंगे. वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा पिछली बार साल 2022 में फिल्म ऊंचाई में नजर आई थीं. अभी वे चमकीला और कैप्स्यूल गिल जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button