Chhattisgarh

राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, जांजगीर में फूंका पुतला

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के शीर्ष नेतृत्व पर की गई टिप्पणी अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता इस तरह की बयानबाजी का विरोध करते रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button