Chhattisgarh

परसदा के समाधान शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत ग्राम परसदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी जनता तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

ग्राम परसदा में आयोजित शिविर के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, कृषि बीज, आयुर्वेदिक दवाइयां तथा आवास योजना के तहत आवास की चाबी वितरित की गई। महिलाओं को पोषण आहार और अन्य योजनाओं से संबंधित सामग्री भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल और स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का संकल्प है और जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है और लोगों को समयबद्ध समाधान मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, स्वाति वर्मा, टिकेश्वर मनहरे, सुरेंद्र वर्मा, सोना वर्मा, सुमित सेन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तिल्दा जनपद सीईओ रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button