Entertainment

कार्तिक आर्यन ने लव रंजन को दिया खास शाउटआउट, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के बहाने याद किया अपना डेब्यू

लव फिल्म्स की नई रोमांटिक कॉमेडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, कार्तिक आर्यन ने अपने मेंटर का साथ देते हुए पुराने दिनों को याद ताजा की है।

अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि इस फिल्म के साथ मेकर्स अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर के जरिए नए चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं। यह चेहरे फिल्म में करीबी दोस्तों के एक ग्रुप को पेश करते हैं जो जिंदगी, रिलेशनशिप में आने वाली परेशानियों और स्कूल के रीयूनियन के बीच अपनी राह तलाश रहे होते हैं। फिल्म की ओपनिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है और वे सभी इसमें मौजूद यंग एनर्जी और दिल छू लेने वाले म्यूजिक की खूब सराहना कर रहे हैं। यह फिल्म हर एक उस इंसान की सही नब्ज को छू रही हैं जिसे पहले प्यार के जादू और पुरानी यादों पर यकीन है।

पॉजिटिव वार्ड ऑफ माउथ और बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के बीच फिल्म को खास तरीके से पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए एक बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक से सराहना मिली है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए टीम के लिए चीयर किया, साथ ही उन्होंने उस पल को भी याद किया जहां से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। ऐसे में, फिल्म के पोस्टर को अपने हैंडल पर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, “ये मुझे वापस मेरे करियर के शुरुआत में लेकर जाता है। बेस्ट ऑफ लक लव सर। और पूरी टीम को @luv_films”

मूवी लवर्स के लिए कार्तिक आर्यन का यह शाउटआउट किसी फुल सर्कल मोमेंट से कम नहीं है। फिल्म के फैंस को याद होगा कि साल 2011 में कल्ट क्लासिक रॉम-कॉम प्यार का पंचनामा जिसे लव रंजन ने डायरेक्ट किया है, उसके साथ कार्तिक आर्यन ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने देखते ही देखते दोस्ती पर बनने वाली कॉमेडी फिल्मों का अंदाज ही बदल दिया, जबकि कहना गलत नहीं होगा कि कार्तिक आर्यन को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। अब जब कार्तिक अपने मेंटर और लव फिल्म्स की पूरी टीम का हौसला बढ़ाते देखे जा रहे हैं, जो नए चेहरों को मौका दे रही है, तो इससे ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की सिनेमाघरों में रिलीज और भी खास बन गई।

फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों से मिल रहे समर्थन से दर्शकों से मिल रहे शानदार रिएक्शन और लव रंजन के OG स्टार्स से मिली खास तारीफ के बाद ‘पहला प्यार दूसरी बार’ इस वीकेंड जरूर देखी जाने वाली अच्छी और एंटरटेनिंग फिल्म बनती नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/stories/kartikaaryan/4014379832867361625?utm_source=ig_story_item_share&vrfl=MWI0ZTJ2MGFrNTJzMw==

Related Articles

Back to top button