Chhattisgarh

JASHPURNAGAR : कोतबा, लावाकेरा और अंकिरा के समूह की 10-10 महिलाओं को धागाकरण मशीन वितरण किया गया 

जिला प्रशासन महिलाओं स्व रोजगार से जोड़ने के लिए कर रहा है सार्थक प्रयास 

जशपुरनगर, 06 दिसम्बर I

सफलता की कहानी

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लावाकेरा और अंकिरा के महिलाओं को रेशम विभाग के अंतर्गत धागाकरण मशीन उपलब्ध कराई गई है और समूह की 10-10 महिलाओं रोजगार से जोड़ा गया है। 


    उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लवाकेरा और अंकिरा के महिलाओं द्वारा धागाकरण कार्य हेतु कलेक्टर के जन-चौपाल के माध्यम से मांग की गई थी। जिसके परिपालन में नगर पंचायत कोतबा एवं ग्राम पंचायत लवाकेरा व अंकिरा के महिला समूहों के 10-10 महिलाओं को धागाकरण प्रशिक्षण प्रदाय कर धागाकरण मशीन वितरण कर दी गई है। 


सहायक संचालक रेशम श्याम कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को धागाकरण प्रशिक्षण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार हेतु रोजगार प्रदाय किया जायेगा एंव आने वाले समय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। 


जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है एवं रेशम धागाकरण कार्य से महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है। महिलाएं अपना आर्थिक स्थिति सुधार करने हेतु एक अच्छी प्लेटफार्म है और आने वाले समय में विभाग द्वारा और भी महिलाओं हेतु रोजगार पर कार्य करेगी। बनांचलों में निवास करने वालों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, ग्रामोद्योग के रेशम विभाग द्वारा संचालित टसर कृमि पालन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है।

Related Articles

Back to top button