भिंड पुलिस ने ठगी की आरोपी महिला को पकड़ा: नोएडा में नाम बदलकर रह रही थी, पति के साथ कस्टम अफसर बनकर करती थी ठगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • She Was Living In Noida By Changing Her Name, Used To Cheat With Her Husband As A Customs Officer

भिंड43 मिनट पहले

नाइजीरियन ठग की पत्नी सोनिया।

भिंड पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले नोएडा से नाइजीरियन ठग जान जुलिओस को दबोचा था। इस मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी सोनिया अब तक फरार चल रही थी। वो स्वयं को कस्टम अफसर बताकर हाईप्रोफाइल लोगों को झांसा देकर ठगी करती थी। ये महिला लंबे समय से नोयडा में नाम बदलकर रह रही थी। भिंड पुलिस पिछले तीन दिन से दिल्ली और नोयडा में डेरा डाले हुए थी। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है जिसे कोतवाली पुलिस भिंड लेकर आई।

NRI बनकर भिंड की लड़की से ठगी:नाइजीरियन युवक ने जीवन साथी डॉटकॉम पर युवती से दोस्ती की; एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का बहाना बनाकर 4.66 लाख ठगे, जेल गया

करीब डेढ़ साल पहले भिंड शहर के गर्ल्स स्कूल गली निवासी 26 वर्षीय युवती की जीवन साथी डॉट कॉम पर हिमांशू राजपूत के नाम के युवक से दोस्ती हुई। युवक ने युवती को बताया कि वह लंदन (यूके) में रहता है। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि 2 मई 2021 को वो नई दिल्ली घूमने आ रहा है। 3 मई 2021 को युवती के पास सोनिया नाम की लड़की का फोन आया, जिसने खुद को नई दिल्ली एयरपोर्ट से एयरपोर्ट इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से बताया और कहा कि हिमांशू राजपूत के पास 35 हजार पाउंड पकड़े गए हैं। उन्होंने (हिमांशु) बताया है कि वे इंडिया में केवल आपको जानते हैं।

पिछले साल भिंड पुलिस नोएडा से पकड़कर लाई थी इस नाइजीरियन ठग को।

पिछले साल भिंड पुलिस नोएडा से पकड़कर लाई थी इस नाइजीरियन ठग को।

इसके बाद 3 मई से 5 मई तक अलग बहाने बनाकर उससे 4 लाख 66 हजार रुपए ठगे गए। जब युवती को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई तो उसने तात्कालीन भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह से इसकी शिकायत की थी, इसके बाद भिंड पुलिस ने नोयडा से धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी जान जुलिओस (35) निवासी इकोई लेगोस नाइजीरिया को नोएडा से दबोच लिया था। पति को पुलिस के हाथ पकड़े जाने पर उसकी पत्नी सोनिया भाग निकली थी। तब से भिंड पुलिस को सोनिया की तलाश थी।

जयपुर की युवती को भी ठग चुका नाइजीरियन:ठग ने खुद को यूके आर्मी में डॉक्टर बताया, बोला- शादी की बात करने इंडिया आ रहा हूं, फिर युवती से ऐंठ लिए 5.5 लाख रुपए

पहचान छिपा के बहन की आइडी पर रह रही थी

पति के पकड़े जाने के बाद सोनिया ने नोयडा में जगह बदल दी थी। वो नये ठिकाने पर सुरक्षित तरीके से रह रही थी। इधर भिंड पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। भिंड पुलिस को महिला आरोपी का सुराग लगा। जब पुलिस पहुंची तो आरोपित महिला सोनिया की जगह पल्लवी के नाम से रह रही थी। जब पुलिस ने दबिश दी तो पहले उसने पुलिस को बगलाया। हालांकि ज्यादा देर तक पुलिस के सामने टिक नहीं सकी। आरोपी महिला ने अपनी पहचान छिपाकर बहन पल्लवी के नाम के आईडी कार्ड अन्य दस्तावेज दिखाए। थे। पुलिस के सामने जब महिला का भेद खुला तो पुलिस उसे उठा लाई। आरोपित महिला से पुलिस मोबाइल, आईकार्ड, बैंक की पासबुक समेत अन्य दस्तावेज पकड़े।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button