MP की ठंड का असर भारत जोड़ो यात्रा पर: सेवादल प्रदेशाध्यक्ष बोले- दिन छोटे होंगे इसलिए समय बदलेगा, एक घंटे जल्दी निकलेगी यात्रा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Sevadal State President Said The Days Will Be Shorter, So The Time Will Change, The Journey Will Leave One Hour Early

खंडवा/सावन राजपूत6 मिनट पहले

मध्यप्रदेश की ठंड का असर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पड़ सकता है। कांग्रेस सेवादल ने सुबह उठने, ध्वजारोहण और यात्रा की शुरुआत के कार्यक्रम में फेरबदल के संकेत दिए है। प्रदेशाध्यक्ष रजनीशसिंह का कहना है कि, यात्रा का मप्र में 20 नवंबर को प्रवेश होगा। तब तक ठंड में तेजी हो जाएगी। ठंड के कारण सूरज लेट दिखेगा और शाम के समय जल्दी ढल जाएगा। इसलिए यात्रा तय समय से एक घंटे पूर्व निकलेगी। बाकी, ध्वजारोहण, नाश्ता आदि के समय में 10-15 मिनट का फेरबदल रहेगा।

ध्वजारोहण के बाद गार्ड ऑफ ऑनर देगा सेवादल

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक खंडवा के गांधी भवन में हुई। उनके मुताबिक, यात्रा के आगे-आगे 500 से ज्यादा सेवादाल कार्यकर्ता रहेंगे। पूरे समय कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। यात्रा की शुरुआत में सुबह 6 बजे ध्वजारोहण के बाद राहुल गांधी समेत राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

टंट्या मामा जन्मस्थली, दादाजी धाम जाएंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक अवधेशसिंह सिसौदिया ने बताया कि, राहुल गांधी जी की यात्रा से जुड़ी समन्वय समिति को खंडवा के धार्मिक स्थलों की जानकारी दी है। पंधाना विधानसभा के रुस्तमपुर में रात्रि विश्राम होगा। इसलिए यहां से जननायक टंट्या मामा भील के समाधिस्थल ग्राम बडौदा अहीर पहुंचा जा सकता है। वहीं, छैगांवमाखन से खंडवा शहर आकर दादाजी धाम और मोरटक्का से ओंकारेश्वर जा सकते है। ऐसा प्रस्ताव बनाकर दिया है। फिलहाल, अभी तक अप्रूवल नहीं मिला है।

कल, कमलनाथ का निमाड़ दौरा, छैगांवमाखन में बैठक

पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शनिवार को निमाड़ दौरे पर रहेंगे। हेलीकॉप्टर से सुबह 9 बजे मोरटक्का पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वह छैगांवमाखन आएंगे। छैगांवमाखन स्टेडियम पर हेलीकॉप्टर उतरेंगा। वहीं पर कमलनाथ द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा के साथ जिम्मेदारियां तय की जाएगी। छैगांवमाखन से सड़क मार्ग होते हुए कमलनाथ ग्राम रुस्तमपुर जाएंगे, वहां रात्रि विश्राम की तैयारियों का जायजा लेकर बुरहानपुर के निंबोदा व बोदरली भी पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button