युवक ने दोस्तों के साथ किया साले का अपहरण: दहेज के मामले में राजीनामे के बाद साले को पीटा, अधमरा छोड़कर भागे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- In The Case Of Dowry, After The Resignation, The Brother in law Was Beaten, Left Half hearted And Ran Away.
शिवपुरी8 घंटे पहले
शिवपुरी में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ साले का अपहरण कर लिया। इसके बाद साले को शराब पिलाकर उससे मारपीट की। करीब तीन घंटे बाद उसे सड़क पर छोड़कर भाग गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने उसके जीजा सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। घायल युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले ही जीजा से दहेज एक्ट के मामले में राजीनाम हुआ है। इस बात को लेकर उसने मारपीट की।
कोतवाली क्षेत्र के छोटी नोहरी का रहने वाले 22 वर्षीय गणेश कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी कार के टायर बदलवा कर लौट रहा था। रास्ते में कार के आगे उसके जीजा संजय कुशवाह और उसके दो साथियों ने बाइक लगा दी। तीनों लोग उसकी कार में बैठ गए। उन्होंने शराब के लिए रुपए मांगे। जब उसने मना किया तो तीनों उसे कार सहित माधव नगर वाले घर ले गए। वहां जीजा संजय और उसके दोनों साथियों ने उसके साथ मारपीट की।
साले रुपयों से ही खरीदी शराब
गणेश ने बताया घर में पिटाई करने के बाद उसे कार में बैठाकर शराब की दुकान पर ले गए, वहां उसके जीजा ने अपने नंबर पर मोबाइल से पेटीएम कराए। उस पैसे से उन्होंने शराब खरीदी। जीजा संजय व उसके दोनों साथियों ने शराब पी और जबरन उसे भी पिलाई। शराब पिलाने के बाद तीनों ने उसके साथ फिर मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ की। तीनों उसे छोड़कर भाग गए।
दहेज एक्ट से बचने के लिए किया राजीनामा
गणेश ने बताया कि 5 साल पहले उसकी चचेरी बहन की शादी संजय से हुई थी। संजय अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। कई बार उसने मायके में आकर उसकी बहन के साथ उसके माता-पिता के सामने मारपीट की थी। इसी बात को लेकर पूर्व में संजय से उसका विवाद हो गया था। संजय ने उसे मारने की धमकी दी थी। संजय पर दहेज एक्ट को लेकर मामला भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद संजय ने राजीनामा कर लिया था। वह संजय को मिल गया जिसके बाद शराब के नशे में संजय ने उसका अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने संजय कुशवाह, उसके सहयोगी राजेश शाक्य व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link