पितृ मोक्ष अमावस्या: सिवनी के बैनगंगा में लोगों ने किया तर्पण, पितरों के मोक्ष के लिए की कामना, मांगा आर्शीवाद

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- People Performed Tarpan In Bainganga Of Seoni, Wished For The Salvation Of Ancestors, Sought Blessings
सिवनी20 मिनट पहले
पितृ मोक्ष अमावस्या पर सिवनी के लखनवाड़ा बैनगंगा में सैकड़ों लोगों ने तर्पण किया तथा पितरों के मोक्ष गमन की कामना की है। वहीं, जिले भर में नदी, तालाबों और सरोवरों में भी रविवार को अंतिम दिन विशेष पूजा की है।
सर्वपितृ अमावस्या पूर्वजों को समर्पित है
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध पक्ष की आखिरी तिथि होती है। भक्त विभिन्न श्राद्धों का पालन करते हैं। पितृ पक्ष का समापन आज 25 सितंबर को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या को लोगों द्वारा किया जा रहा है।



जिले के कई स्थानों में विशेष पूजन
सिवनी जिले के लखनवाड़ा, छपारा, केवलारी, मझगवां, सुनवारा, भीमगढ़ सहित नदी के अन्य घाटों व तालाबों में विशेष पूजन कर पितरों की विदाई की जा रही है।
ये है महत्व
इस दिन वह लोग खासकर पूजा कराते हैं। जिनकी कुंडली में पितृ दोष होता है। पितृ दोष होने से विवाह में परेशानी, संतान होने में बाधा, करियर में परेशानी होती है। इसलिए इस दिन पित्रों मतलब अपने पूर्वजों के नाम से पिंड दान और तर्पण किया जाता है। जिससे वह प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करें।
Source link




