वन विभाग ने स्कूली बच्चों को जंगल की सैर कराई: पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरुक, वन्य प्राणियों की दी जानकारी

[ad_1]

विदिशा7 घंटे पहले

विदिशा में वन विभाग ने सरकारी स्कूल के बच्चों को जंगल की सैर कराई। साथ ही वन्य प्राणी और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चो ने वनविभाग के अधिकारियों से अपने सवाल पूछे और जिज्ञासाएं शांत की।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे इसी के तहत रविवार को वन विभाग ने अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम राईज स्कूल के विद्यार्थियों को इको पर्यटन स्थल उदयगिरी ले जाया गया। जहां उन्हें वन्य प्राणी और अन्य पक्षियों के साथ पर्यावरण के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। वन्य प्रणीयों के साथ पर्यावरण स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। वन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पेड़ए पौधों का संरक्षण पर्यावरण स्वच्छता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जंगल के वातावरण के बारे में भी बच्चों को बताया गया। वन अधिकारियों ने बच्चो से कहा कि आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं जो आगे चलकर इस अनुभूति कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण का अहम कार्य करें। उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ राजीव श्रीवास्तव और वन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी सीएम राईज स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button