केक विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जलाया: भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन

[ad_1]
7 घंटे पहले
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जन्मदिन पर मंदिर और हनुमान जी के आकार का केक काटने को लेकर उठे विवाद का असर उज्जैन में भी देखने को मिला। यहाँ शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क पर प्रदर्शन करते हुए कमलनाथ का पुतला जला दिया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन के लिए तैयार किए गए केक को लेकर हुआ विवाद पर अब उज्जैन में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कमलनाथ जिस केक को काट रहे थे उस पर मंदिर और हनुमान जी की आकृति बनी हुई थी। हिंदूवादी संगठनों ने इसे ‘हिंदुओं का अपमान’ करार दिया। तो वही इस पर राजीनीति भी शुरू हो गई। अब उज्जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने टावर से एक रैली निकालते हुए शहीद पार्क पर कमलनाथ का पुतला जला दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन कुशवाह ने बताया की कमलनाथ ने हिंदुओं की भावना का अपमान किया है। इस तरह से वे हमेशा करते आ रहे है। हिन्दू विरोधी काम करने वाले का आज हमने पुतला दहन किया है।
Source link