Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा : बीडी महंत उपनगर में मां दुर्गा के जगराता में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रवि पाण्डेय ने की सुख-समृद्धि की कामना

जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा के बीडी महंत उपनगर में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल की स्मृति में भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह शक्ति, साहस, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। जगराता जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, आस्था और विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

रवि पाण्डेय ने स्वर्गीय लखेश्वर लाल पालीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों और लोगों के हृदय में छोड़ी गई स्मृतियों से होती है। उनकी स्मृति में आयोजित यह जगराता श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा सदैव बना रहे।

जगराता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक बजरंग शर्मा, पार्षद सुनीता अमित यादव, पूर्व पार्षद अमित यादव, सहोदरा राठौर, अजय निर्मलकर, निधि निर्मलकर, गौरी निर्मलकर, सावित्री कश्यप, अर्जुन कश्यप, मोती कश्यप, भीखम यादव, नन्हा यादव, सुषमा निर्मलकर, निखिल निर्मलकर, पम्मी निर्मलकर, माही बरेठ, दुर्गेश कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, दुकालू यादव, छोटे राउत, अता कश्यप, गजानंद कश्यप, रजनी कश्यप, रानू बरेठ, उत्तम शर्मा, रंभा निर्मलकर, मनीषा निर्मलकर, अनिल निर्मलकर, सुरभि निर्मलकर, अंशु निर्मलकर, दीनबंधु महाराज, रश्मि निर्मलकर, ऐनु यादव, रेशमा नामदेव और अमित नामदेव सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button