कलेक्टर ने बच्चों संग मनाई दिवाली: बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही को आवास पर बुलाकर की चर्चा

[ad_1]
मंडला7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही बच्चों के साथ कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने आवास पर दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में आगे बढ़ें। प्रशासन से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
बच्चों को दिया मार्गदर्शन
कलेक्टर ने बच्चों से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों से घुल-मिलकर चर्चा करते हुए उनके घर-परिजनों के बारे में बात की। कलेक्टर सिंह ने सभी बच्चों से उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन भी किया।

बच्चों को मिठाई और गिफ्ट दिए
इस अवसर पर कलेक्टर आवास पर बच्चों की अलग-अलग खेल खिलाए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद बच्चों ने गीत, कहानी सुनाई और अपने विचार पेश किए। कलेक्टर ने बच्चों को दीवाली त्योहार के अवसर पर मिठाइयां और उपहार भेंट किए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्वेता तड़वे, सहायक संचालक राहुल बड़कुल एवं परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित अन्य उपस्थित रहे।
Source link