Chhattisgarh

थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में घटित गोलीकांड के संबंध में जांजगीर चांपा पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

  • ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित

जांजगीर चांपा के थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में घटित गोलीकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। घटना के तुरंत उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित किया जा रहा है।

आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button