आधार फाउंडेशन संचालक पर दुष्कर्म का केस: दिव्यांग पीड़िता ने लगाया, दबाव बनाकर दुष्कर्म का आरोप आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[ad_1]

छिंदवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के परतला स्थित दिव्यांग सेंटर में एक दिव्यांग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। दिव्यांग से दुष्कर्म का आरोपी सेंटर का संचालक ही है। शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने परिजनों को मामले से अवगत कराया और देहात थाना पहुंचकर संचालक के खिलाफ शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि परतला स्थित आधार फाउंडेशन संस्था में दिव्यांग बच्चियोंको रखकर उनका पालन-पोषण और शिक्षा दी जाती है। इस संस्था में रह चुकी 25 वर्षीय दिव्यांग युवती ने संस्था के संचालक पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। जांच में सामने आया कि संचालक आरोपी 54 वर्षीय महेश पिता पंचम सिंह किंथ डरा धमकाकर दिव्यांग युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था।

प्रभारी एसपी विनायक वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के बाद आरोपी महेश किंथ के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

2016 से 2021 तक संस्था में रही पीड़िता

थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग पीड़िता 2016 से 2021 तक संस्था में रही थी। इस दौरान महेश किंथ ने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण से परेशान दिव्यांग ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button