महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग: देवास में शामिल हुए मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष; आज से हुई ट्रेनिंग शुरू

[ad_1]

देवास30 मिनट पहले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार को देवास पहुंचे। यहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर उज्जैन रोड़ स्थित रॉयल पैलेस पर आयोजित किया जा रहा है।

शहर में पहली बार आयोजित हुए भाजपा महिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज उज्जैन रोड़ स्थित रॉयल पैलेस में किया गया। महिला मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों की गई।

मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, विधायक कृष्णा गौर, देवास सांसद महेन्द्र सिंह सोंलकी, देवास विधायक गायत्री राजे पंवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पहले कलश पूजन किया गया।

भाजपा पार्टी के कार्यक्रम में सीएम ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माया निरोलिया के साथ प्रदेश संगठन के कई महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने ये कहा

मीडिया से रुबरु होते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी भी हर ब्लॉक में एडाप्ट करने वाले हैं। आज जब हम आए तो उन्होंने पोषण मटका रख के पोषण के लिए मोटा अनाज एकत्रित किया। यह अभिनंदनीय प्रयास है।

ऐसी कई योजनाओं पर हम चर्चा कर रहे हैं। ताकि कुपोषण को दूर करने में भी मदद कर सके और महिला सशक्तिकरण के लिए भी और बेहतर काम कर सके। इस लिए वन स्टॉप सेंटर जैसी चीजे,शिक्षा,लाड़ली लक्ष्मी का लाभ सब को मिले। उसके लिए महिला मोर्चा अपनी योजना बना रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button