अशोकनगर में महिलाओं के साथ झूमाझटकी, VIDEO: मजदूरी मांगने पर खेत मालिक ने पीटा, एक पुरुष व दो महिला घायल

[ad_1]

अशोकनगर20 मिनट पहले

जिले की ईसागढ थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव से मारपीट का मामला सामने आया है। 3 लोगों ने मिलकर दो महिलाएं और एक पुरुष के साथ मारपीट कर दी है। मामला दो दिन पुराना है, लेकिन बुधवार को विवाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पुरुष महिला का हाथ पकड़ झूमाझटकी करता दिख रहा है। ईसागढ़ पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ईसागढ़ थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि सोमवार को विजयपुरा गांव में मजदूरी को लेकर विवाद हुआ था। जिस व्यक्ति के यहां महिलाएं मजदूरी करने गई थी वहीं पर पैसे के लेनदेन पर झगड़ा हो गया। 3 लोगों ने मिलकर दो महिलाएं और एक पुरुष के साथ मारपीट की है। मंगलवार को दो महिला और एक पुरुष ईसागढ़ थाने आए थे, जहां पर मुन्ना लाल कुशवाहा की शिकायत पर मारपीट करने वाले कृष्णपाल, नेपाल और धर्मवीर यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो महिला और एक पुरुष का मेडिकल कराया है।

फसल की कटाई करने गई महिलाओं में से ही किसी महिला ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के हाथ पकड़े हुए है और महिला हाथ छोड़ने का कह रही है। महिला हाथ छुड़ाने के लिए पूरा जोर लगाती दिखाई दे रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। वहीं पास में खड़ी एक और महिला भी उसके हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है। इसी बीच एक युवक आता है तब जाकर वह महिला के हाथ छोड़ता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button