हलाली डेम से नहर में पानी छोडा: विदिशा के 12 हजार किसानों को होगा फायदा

[ad_1]
विदिशाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

विदिशा में किसानों को रवी की फसल की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने समय से पहले पानी देने के लिए हलाली डेम से नहर में पानी छोडा गया । आज देर शाम को हलाली डेम पर शमशावाद विधायक राजश्री रूद्र प्रताप सिंह द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर किया। जिसके बाद कार्यपालन यंत्री राजीव कुमार जैन की उपस्थिति में विधायक राजश्री सिंह ने स्लूस से सम्राट अशोक सागर की मुख्य नहर में पानी छोड़ा।
हलाकि ज़िला जल उपयोगिता समिति की बैठक में 10 नवंबर को पानी छोडने पर सहमति बनी थी लेकिन इससे एक दिन पहले ही नहर में छोडा गया। विधायक राजश्री ने बताया कि यह परीयोजना किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे निश्चित रूप से शमशावाद क्षेत्र के किसानो को सिंचाई के लिए जल्द पानी उपलब्ध हो सकेगा।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आमदनी को दुगना एवं उनके जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है इसकी का परिणाम है कि भाजपा सरकार में अन्नदाता अधिक लाभान्वित है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। वहीं कार्यपालन यंत्री राजीव कुमार जैन ने बताया कि किसानों को रबी की फसल के लिए पानी आवश्कता को ध्यान में रखते हुए आज हलाली डेम के स्लूस से नहर में पानी छोडा गया। इससे लगभग 116 गांवो की 40 हजार हेक्टर क्षेत्र में सिचाई हो सकेगी। नहर के पानी मिलने से लगभग 12000 किसानो को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी विमल श्रीवास्तव ए उपयंत्री बी के बागुल्या और बडी संख्या में किसान मौजूद थे वहीं किसानो ने नहर में पानी शुरू होने पर खुशी जाहिर की।
Source link