अन्नकूट महोत्सव: आठ योगों में आज की जाएगी भगवान गोवर्धन की पूजा अन्नकूट महोत्सव भी मनेगा, दोपहर से लग जाएगी दौज

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Lord Govardhan Will Be Worshiped Today In Eight Yogas, Annakoot Festival Will Also Be Celebrated, Will Start From Noon
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

- इस दिन सूर्य, केतु, चंद्र और शुक्र की युति होने के कारण चतुग्रही योग भी बना था
कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा बुधवार को उदयातिथि में होने से गोवर्धन की पूजा की जाएगी। साथ ही अन्नकूट भी होगा। इसी दिन दोपहर में 2.42 के बाद दौज लग जाएगी, जो गुरुवार की सुबह तक रहेगी। इसलिए भाईदौज बुधवार की शाम को भी मनाई जा सकती है। सोमवार को सूर्यास्त के बाद त्रिमुहूर्त व्यापिनी होने के कारण दीपावली महोत्सव वज्र, हंस, शश, भद्र और मालव्य इन पांच योगों में मनाई गई।
इस दिन सूर्य, केतु, चंद्र और शुक्र की युति होने के कारण चतुग्रही योग भी बना था। ग्रह का सूतक सोमवार मंगलवार की रात लग गया। लिहाजा सूतक से पहले ही लोगों ने भगवान की मूर्ति जहां कपड़े से ढक दी गई, वहीं खानपान के सामान में तुलसी दल के पत्ते डालकर उन्हें भी ढंक दिया गया। दीपावली पर भगवान के समक्ष भाई दौज तक चलने वाला तेल और घी का दिया देर रात के बाद नहीं जलाया गया।
Source link