29 नव को राहुल गांधी की यात्रा उज्जैन में: महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद सभा और फिर सुरासा में रात्रि विश्राम होगा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • After Darshan In The Mahakal Temple, There Will Be A Meeting And Then The Night Rest In Surasa.

39 मिनट पहले

भारत जोड़ो यात्रा 29 नव को उज्जैन में रहेगी। यहाँ पर राहुल गांधी महाकाल मंदिर दर्शन के बाद एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे। शहर में यात्रा को लेकर कांग्रेस जोश में दिखाई दे रही। अब आम लोग और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ को रैली और सभा में आने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर घट्टिया विधान सभा के विधायक रामलाल मालवीय ने मंगलनाथ रोड पर आशीर्वाद गार्डन में कांग्रेस नेता शोभा ओझा, मनोहर बैरागी,अनंत नारायण मीणा राजेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओ को सभा में आने के लिए आमंत्रित किया। यहाँ पर विधायक रामलला मालवीय ने बताया की राहुल की यात्रा 29 नव को उज्जैन में प्रवेश करेगी इस दौरान सबसे पहले राहुल गांधी सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पश्चात सामाजिक न्याय परिसर में होने वाली सभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान मंच पर कई दिग्गज नेताओ के रहने की संभावना है। जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे,कमलनाथ,दिग्गविजय सिंह सहित आला नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी महाकाल मंदिर दर्शन करने जाएंगे लेकिन महकाल लोक जाने का कोई कार्यक्रम अब तक नहीं मिला है।

उज्जैन में ऐसा रहेगा प्लान

विधायक रामलाल मालवीय ने बताया की 3500 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा 29 नव को उज्जैन पहुचेंगी , इसके बाद राहुल महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद सामाजिक न्याय परिसर में सभा लेंगे, सुरासा में सांदीपनि कालेज के पास रात्रि विश्राम करंगे। 30 नव को अल सुबह 5 बजे उठकर 13 किमी तक पैदल यात्रा आगर रोड की और बढ़ेगी इस दौरान नजरपुर में लंच करेंगे। 2 घण्टे आराम करने के बाद 12 किलोमीटर चलकर घोंसला के पास माकड़ौन चौराहा पर रुकेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे 1 दिस को यात्रा आगर जिले में प्रवेश करेगी। लिहाजा विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, शहर अध्यक्ष रवि भदाैरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल और यात्रा के स्थानीय सह समन्वयक राजेंद्र वशिष्ठ, विवेक यादव आदि ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आम लोगो को इस यात्रा से जुड़ने के लिए आग्रह भी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button