Chhattisgarh

सुश्री अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान

0 एवरेस्ट अभियान से लौटने पर कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, साझा किए अनुभव

  जांजगीर-चांपा, 08 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह कर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एवरेस्ट अभियान से लौटने के पश्चात उन्होंने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट की और अपने अभियान के अनुभव साझा किए। 

कलेक्टर श्री महोबे ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमिता श्रीवास को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमिता ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और लगन के बल पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस दौरान एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button