विकास कार्यों की दी सौगात: मंत्री कावरे और सांसद ने किया रैक पाइंट उन्नयन और फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बालाघाट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया-बालाघाट सेक्शन के हट्टा रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया है। इसी प्रकार हट्टा रोड रेलवे स्टेशन पर माल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए रैक पाइंट (माल परिवहन यार्ड) का उन्नयन किया है।
12 नवंबर को हट्टा रोड रेलवे स्टेशन पर आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कावरे के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रैक पाइंट उन्नयन एवं पैदल उपरी पुल का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि देवी शंकर टेंभरे, देवीचरण पारधी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के डीआरएम मनिंदरजीत सिंह उप्पल एवं रेलवे बोर्ड के मैंबर मोनिल जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




