Chhattisgarh

बारिश में अखबार वितरकों की सुविधा का रखा ख्याल, अदानी कोरबा पावर ने वितरकों को बांटे रेनकोट

0.संघ के आग्रह पर अदानी फाउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए रेनकोट, कंपनी की पहल की सराहना

कोरबा,09 अगस्त 2026। बारिश के मौसम में विपरीत परिस्थितियों के बीच घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले अखबार वितरकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों को रेनकोट प्रदान किए। संघ के आग्रह पर कंपनी के पीआरओ अतुल गुप्ता के प्रयासों से अदानी फाउंडेशन के माध्यम से यह सहयोग उपलब्ध कराया गया।

रेनकोट वितरण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अदानी कोरबा पावर लिमिटेड के लैंड एंड लाइजनिंग प्रमुख डॉ. विकास ठाकुर और सीएसआर ऑफिसर पवन महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंजीनियर राकेश चंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण), हसदेव बांगो हाइडल पावर स्टेशन मचाटोली, एनआईएस प्रशिक्षित कोच गुलशन सिंह राजपूत, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल तथा पार्षद रामकुमार साहू सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अखबार वितरक वर्षभर मौसम की परवाह किए बिना लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बारिश के दौरान उन्हें होने वाली परेशानी को देखते हुए संघ के आग्रह पर रेनकोट उपलब्ध कराने की पहल की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड के प्रबंधन, पीआरओ अतुल गुप्ता और अदानी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया यादव (बबलू), विजय दास, हरदीबाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दिवाकर नायक, राजू सैनी, पाली से संतराम, शंकर व दीवान, एनटीपीसी से दीपक साहू, बालको से रविंदर विजय मसी, राकेश साहू, सुरेश, सिराज, श्यामू, अनिल गिरी, राय सिंह कंवर, जीवन लाल चौहान, शांतिलाल, तपेश्वर राठौर, कृष्णा निर्मलकर, दिलबाग हर्ष नेताम और दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अखबार वितरक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button