Madhyapradesh

पूर्व DG के क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह का पलटवारः रसोइए को बताया आदतन अपराधी, पुलिस पर बिना जांच FIR का आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी पद से सेवानिवृत्त शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह तथा ड्राइवर पर उनके रसोइए विपेन्द्र सिंह तोमर ने मारपीट और गाली गलौच जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, बेटे शशांक और ड्राइवर पर केस दर्ज भी किया था। इन आरोपों को क्रिकेटर शशांक सिंह शुरुआत से ही सिरे से खारिज करते हुए नजर आ रहे हैं।

5 से 7 लाख रुपये की मांग की गई

रविवार को मीडिया से चर्चा करते हैं आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह कहा कि उनके घर काम करने वाले घरेलू कर्मचारी पर पहले से 8 से 10 आपराधिक मामले दर्ज और वह रीवा का रहने वाला है। शशांक के मुताबिक, कर्मचारी की ओर से लगातार फोन कर 5 से 7 लाख रुपये की मांग की गई और कहा गया कि पैसे दे दो तो केस वापस ले लेंगे।शशांक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना उनका पक्ष जाने और बिना किसी पूछताछ के एफआईआर दर्ज कर ली।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन किसी भी घरेलू कर्मचारी न रखें

उनका कहना है कि आज तक इस मामले में उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी को केवल 20 से 25 दिनों के लिए रखा गया था और इस बार पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया, जो उनकी बड़ी चूक थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि सामान्य तौर पर हर घरेलू कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है।


शशांक सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोगों से अपील की कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी घरेलू कर्मचारी को काम पर न रखें।

Related Articles

Back to top button