National

दही हांडी 2026 में 150 महिला विश्व रिकॉर्ड धारकों ने बनाया मानव पिरामिड

मुंबई। दही हांडी 2026 के अवसर पर साहस, टीमवर्क और एकजुटता की मिसाल देखने को मिली। इंग्लिश ओवन बाय मिसेज बेक्टर’स फूड स्पेशियलिटीज ने पार्ले स्पोर्ट्स क्लब और एमसीए वर्ल्डवाइड के साथ मिलकर ‘हांडी ऑफ जॉय’ का आयोजन किया। इस पहल के तहत 11 स्थानों पर 150 से अधिक महिलाओं ने एक साथ हिस्सा लेकर अपनी ताकत, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास का प्रदर्शन किया।

आयोजन में महिलाओं ने सात स्तरों वाला विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला मानव पिरामिड तैयार कर दही हांडी के उत्साह और परंपरा को एक नई पहचान दी। पार्ले स्पोर्ट्स क्लब की महिला प्रतिभागियों ने अपनी उपलब्धि के जरिए साहस और टीम भावना का संदेश दिया तथा नई सीमाएं तय करने की प्रेरणा दी।

एमसीए वर्ल्डवाइड ने इस आयोजन के माध्यम से ब्रांड और खेल समुदाय को एक मंच पर लाते हुए जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने वाला अनुभव तैयार किया। कार्यक्रम में इंग्लिश ओवन की साथ मिलकर खुशियां बांटने की भावना को दही हांडी के उत्साह और उमंग से जोड़ा गया।

आयोजकों के अनुसार, ‘हांडी ऑफ जॉय’ का उद्देश्य दही हांडी की सामूहिक भावना को नए अंदाज में सामने लाना और महिलाओं की भागीदारी, आत्मविश्वास तथा टीमवर्क को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Back to top button