ChhattisgarhEntertainment

विजय-रश्मिका की ‘राणाबाली’ का टीजर 9 सितंबर को होगा रिलीज़

मुंबई। इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, जिसमें उत्पीड़न और क्रूरता को नाज़ियों जितना ही निर्दयी बताया गया है। यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को ग्रैंड दशहरा रिलीज के लिए तैयार है। 

राणाबाली साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में खुद की जगह बना चुकी है। इस फिल्म में ऑन एंड ऑफ स्क्रीन सभी द्वारा खूब पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इस इतिहास से ली गई अनकही कहानी को सिनेमैटिक स्पेक्टेकल के रूप में माइथ्री मूवी मेकर के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसकी घोषणा के बाद से ही मेकर्स ने कई आकर्षक कैरेक्टर पोस्टर्स से लेकर गाने, और खास झलक के ज़रिए उत्साह को लगातार बढ़ाए रखा है। इस तरह से दशहरा के शानदार फेस्टिव रिलीज़ को लॉक करने के बाद, राणाबाली’ अब अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के करीब पहुंच रही है।

ऐसे में जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ की तारीख  नज़दीक आ रही है, उन्होंने एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के ग्रैंड टीज़र रिलीज डेट का एलान किया है। वीडियो एक दफ़न इतिहास,” “एक बागी सरदार,” “एक खतरनाक आमना-सामना,” “1876–1878,” और भारत की लोककथाओं से” जैसी कमाल की लाइनों के साथ फिल्म की इस खास दुनिया के लिए टोन सेट करता है। मेकर्स द्वारा भारी पब्लिक डिमांड के बाद, राणाबाली’ का मच अवेटेड ग्रैंड टीज़र 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा, 

असल में राणाबाली अधर्म पर धर्म की जीत की एक दमदार कहानी है, जो दशहरा की भावना और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाती है। त्योहार के इस माहौल का पूरा फायदा उठाने के लिए, मेकर्स ने फिल्म को दशहरा से पहले वाले वीकेंड पर रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि दुनिया भर के दर्शकों को इस त्योहारों के सीज़न का जश्न मनाने के लिए एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर राणाबाली को राहुल सांकृत्यन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म अपनी कहानी के साथ इस जोड़ी को फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर लाती है। ऐसे में शानदार स्टार कास्ट के साथ बड़ा प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस स्टोरीटेलिंग, और अजय-अतुल के म्यूज़िक के साथ, राणाबाली’ खुद को अक्टूबर 2026 का अल्टीमेट फेस्टिव ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर सेट कर रही है।

Related Articles

Back to top button