Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिकायत के कुछ घंटे बाद पुलिस ने दबोचा…

जांजगीर-चांपा, 08 सितंबर। अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को मानसिक रूप से परेशान करने और जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे के भीतर अकलतरा पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश खैरवार उम्र 19 वर्ष द्वारा नाबालिग बालिका को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि वह बालिका पर जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद 7 सितंबर 2026 को थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 78(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुर्रे सहित थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी को शिकायत के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button