मप्र में पहली बार नेशनल रैकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट: रैंकिंग के लिए साधेंगे निशाना, नर्मदापुरम में देशभर के तीरंदाज पहुंचे

[ad_1]

नर्मदापुरम25 मिनट पहले

मप्र में पहली बार नेशनल रैकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट रविवार को नर्मदापुरम में शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने चौथी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसमें 18 राज्यों के करीब 300 प्रतिभागी बाणों से लक्ष्य को भेदेंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ एवं मध्यप्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा चतुर्थ नेशनल रैंकिंग एनटीपीसी तीरंदाजी टूर्नामेंट एसएनजी स्टेडियम में कराया जा रहा है। 9 से 16 अक्टूबर में अलग अलग वर्ग में प्रतियोगिता होगी। अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। रैंकिंग के लिए तीरंदाज निशाना साधेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, मप्र तीरंदाजी संघ अध्यक्ष गिरजा शंकर शर्मा, कमिश्नर माल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, तीरंदाजी संघ के सचिव समेत अन्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन एल. मूर्ति कांपिटिशन डायरेक्टर झारखंड, चीफ जज पश्चिम बंगाल अनिरुद्ध शील, ज्योति रानी हरियाणा, अमित जैन एवं नंदलाल मध्यप्रदेश, रवि राज शर्मा झारखंड, उत्तर प्रदेश के जज महेंद्र प्रताप सिंह, महाराष्ट्र डायरेक्टर ऑफ शूटिंग संदीप काले, स्कोरर आरएन सिंह तथा बी. गोपीचंद रिजल्ट इंचार्ज आंध्रप्रदेश के दिशा-निर्देशन में आयोजित होगी।

3 श्रेणी में होगी प्रतियोगिता

अध्यक्ष पंडित गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया तीरंदाजी टूर्नामेंट 9 से 16 अक्टूबर तक होगा। 9 और 10 को सब जूनियर वर्ग, 12 एवं 13 अक्टूबर को जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग (महिला-पुरुष) की होगी। तीरंदाजी दो तरह की होती है, जिसमें रिकर्व एवं कंपाउंड शामिल है। प्रतियोगिता में देश के नामी खिलाड़ी भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में शामिल होंगे पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से जूनियर और सीनियर वर्ग में दो बार कैडेट वर्ल्ड चैंपियन कोमालिका बारी झारखंड, सीनियर वर्ग में अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री सम्मान प्राप्त ओलंपियन दीपिका कुमारी, अर्जुन अवार्ड और ओलंपियन अतनु दास, अर्जुन एवार्ड, पद्मश्री ओलंपियन तरुणदीप राय, अर्जुन अवार्ड ज्योति सुरेका, अर्जुन अवार्ड अभिषेक वर्मा, अर्जुन अवार्ड रजत चौहान, अर्जुन अवार्ड जयंत तालुकदार ओलंपियन इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button