Sports

अंतरराष्ट्रीय व एशियाई वेटलिफ्टिंग में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव का दमदार प्रदर्शन

वर्ल्ड कप में तीन गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

राजनांदगांव,16 मई। जिला पुलिस राजनांदगांव में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (सउनि.) ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय और एशियाई स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पुलिस सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को एपिया, समोआ में आयोजित यूनिवर्सल वेटलिफ्टिंग कप (वर्ल्ड कप) 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

ज्ञानेश्वरी यादव ने

स्नैच में 87 किलोग्राम,

क्लीन एंड जर्क में 107 किलोग्राम,

तथा कुल 194 किलोग्राम वजन उठाकर
नए रिकॉर्ड के साथ तीन गोल्ड मेडल हासिल किए।

इसके अलावा 12 मई से 18 मई 2026 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्नैच वर्ग में 88 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल तथा कुल 194 किलोग्राम प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की।

ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि से जिला पुलिस राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ पुलिस और पूरे देश को गौरव प्राप्त हुआ है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माने जा रहे हैं।

जिला पुलिस राजनांदगांव परिवार ने उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button