Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान: एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में लगाए गए देसी प्रजाति के पौधे, ईडी एचके. सिंह ने रोपा साल का पौधा

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचटीपीएस के कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने देसी प्रजाति के साल का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर एचके. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण से ही पौधरोपण का उद्देश्य पूरा होगा।

कार्यक्रम में एचटीपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न देसी प्रजातियों के पौधे लगाए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल ने भी पौधरोपण किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सहभागिता की जा रही है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सिविल विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button