KORBA : शिक्षकों को सेहत का तोहफा, MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज…

कोरबा, 04 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मीना जैन मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (MJM हॉस्पिटल), कोरबा ने विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज की घोषणा की है। जिले के स्कूल शिक्षकों के लिए 10 हजार रुपए मूल्य का फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज महज 1,400 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह विशेष स्वास्थ्य जांच सुविधा 5 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक सीमित अवधि के लिए रखी गई है। पैकेज में कुल 69 प्रकार की ब्लड जांच शामिल हैं। इसके अलावा Chest X-Ray, ECG और MD Medicine के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।
पैकेज में CBC, LFT, RFT, HbA1c, Thyroid Profile, Lipid Profile, Iron Profile, Vitamin B12 और Vitamin D जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं। Thyroid Profile में T3, T4 और TSH, जबकि Lipid Profile में Cholesterol, Triglycerides, HDL, LDL और VLDL की जांच की जाएगी।
हेल्थ चेकअप के बाद शिक्षक अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर MD Medicine से निःशुल्क परामर्श भी प्राप्त कर सकेंगे। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है।
MJM हॉस्पिटल ने इस पहल को शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रयास बताया है। इच्छुक शिक्षक विशेष पैकेज का लाभ लेने के लिए 9479118941 पर संपर्क कर सकते हैं।




