Chhattisgarh
मलपुरीकला में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में सभापति एकता साहू ने विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने किया आवेदन, मिला आश्वासन

दुर्ग,13 मई 2026/जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मालपुरीकला में सुशासन तिहार के समाधान शिविर में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रही क्षेत्र की जनपद सभापति श्रीमती एकता साहू ने ग्राम गोढी के साथ शासकीय हाई स्कूल के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने आवेदन किया था। तत्संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने संबंधित स्थल का निरीक्षण कर अवरोध पैदा कर रहे विद्युत ट्रांसफार्मर को यथाशीघ्र हटाने आश्वासन दिया। विदित हो कि आज जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था।

जिसमें मलपुरीकला, अकोला, ओटेबंद, गोढी, अछोटी, ढौर, हिंगनाडीह, बोरसी, खपरी, पंचदेवरी, ढाबा, मुर्रा, सुरजीडीह, सांकरा, कंडरका आदि ग्रामों की शिविर लगाए गए थे। जिसमें जिला तथा जनपद के अधिकारी उपस्थित थे। विभागों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे।

Follow Us




