Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर मो. अमजद ने दी शुभकामनाएं, बाबा ताजुद्दीन औलिया की दरगाह में अमन-खुशहाली की दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद ने अपनी टीम के साथ उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की गई।

जन्मदिवस के अवसर पर मो. अमजद एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहंशाह-ए-नागपुर हजरत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया (र.अ.) की दरगाह में चादर एवं दुआ के माध्यम से श्री भूपेश बघेल की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में अमन, भाईचारे, शांति और खुशहाली के लिए भी विशेष दुआ की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद, प्रदेश कोषाध्यक्ष इशहाक गुड्डा सेट्टी, प्रदेश महामंत्री सैय्यद जावेद, प्रदेश महामंत्री मो. अय्यूब खान, शेख सलीम, जीतू बेहरा, नासिर भाई, राजा भाई सहित प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मो. अमजद ने कहा कि श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके जन्मदिवस पर हम सभी उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं और छत्तीसगढ़ की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Back to top button