Chhattisgarh

Raipur BREAKING: चंगोराभाठा हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक भी शामिल

रायपुर। चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो अपचारी बालक भी शामिल हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12.30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का कुछ स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने मामले में हत्या और बलवा सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा मामले का विस्तृत विवरण पृथक रूप से जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button