पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 11 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

कोरबा, 8 सितंबर 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर, कोरबा में प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10+2 (सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा दो वर्षीय डी.एड. निर्धारित की गई है। डी.एड. किसी भी मान्य नाम से किया गया हो, उसे स्वीकार किया जाएगा।
CTET पेपर-I उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा (Contract Basis) पर होगी। विज्ञप्ति में प्राथमिक शिक्षक के लिए किसी विशेष कक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।
इंटरव्यू से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी श्रीमती रेनू कुमारी से मोबाइल नंबर 8588800912 पर संपर्क कर सकते हैं।




