National

पहली बार भारत में होगा HYBE का Weverse Con Festival, 27-28 मार्च 2027 को नई दिल्ली में सजेगा K-Pop का बड़ा मंच

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई एंटरटेनमेंट कंपनी HYBE पहली बार अपने प्रमुख ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल Weverse Con Festival का आयोजन भारत में करने जा रही है। फेस्टिवल का पहला भारतीय संस्करण 27 और 28 मार्च 2027 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब Weverse Con Festival कोरिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।

दो दिवसीय Weverse Con Festival India में भारत और दुनिया के लोकप्रिय कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ K-Pop और भारतीय संगीत संस्कृति का खास संगम देखने को मिलेगा। फेस्टिवल में लाइव म्यूजिक के अलावा इंटरैक्टिव फैन एंगेजमेंट, ब्रांड एक्टिवेशन और कल्चरल एक्सपीरिएंस भी शामिल होंगे। भारतीय फैन्स को पहली बार बड़े स्तर पर ग्लोबल K-Pop फेस्टिवल का अनुभव मिलेगा।

फेस्टिवल को दुनिया भर के सुपरफैन्स के लिए बनाए गए Weverse प्लेटफॉर्म के फैन एक्सपीरिएंस से प्रेरित किया गया है। इसमें कलाकारों और उनके फैन कम्युनिटीज के बीच कनेक्शन को मजबूत करने पर खास जोर रहेगा। फेस्टिवल में भारतीय और K-Pop कलाकारों की विविध लाइन-अप के साथ स्पेशल कोलैबोरेशन स्टेज भी आयोजित किए जाएंगे।

HYBE के CEO जेसन जेयसांग ली ने कहा कि Weverse Con Festival India कंपनी की ‘मल्टी-होम, मल्टी-जॉनर’ रणनीति में नया अध्याय है। भारत को ग्लोबल ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण बाजार बताते हुए उन्होंने कहा कि HYBE की वैश्विक क्षमताओं और भारत की क्रिएटिविटी को जोड़कर ऐसा फेस्टिवल तैयार किया जाएगा, जो स्थानीय दर्शकों को खास अनुभव दे।

Weverse के प्रेसिडेंट ज़ूइल यांग ने कहा कि भारत की K-Pop फैन कम्युनिटी के लिए फेस्टिवल को लाना उत्साहजनक है। उनके मुताबिक, Weverse के डिजिटल फैन एक्सपीरिएंस को लाइव सेटिंग में लाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन फैन कल्चर को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

भारत में फेस्टिवल का को-प्रोडक्शन और प्रमोशन BookMyShow Live करेगा। टिकट BookMyShow पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होंगे। Mastercard फेस्टिवल के बैंकिंग पार्टनर के रूप में अपने कार्डहोल्डर्स को प्री-सेल टिकट्स की एक्सक्लूसिव एक्सेस देगा।

Weverse Con Festival India में ग्लोबल K-Pop कलाकारों के साथ भारतीय म्यूजिक सीन से जुड़े कलाकार भी हिस्सा लेंगे। HYBE के मुताबिक, यह आयोजन संगीत, कलाकारों और फैन्स को एक मंच पर लाने के साथ भारत और कोरिया सहित अलग-अलग संस्कृतियों के बीच नए कनेक्शन बनाने का अवसर देगा।

भारत में HYBE की गतिविधियों का विस्तार भी जारी है। HYBE India देशभर में ऑडिशन के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं की खोज और विकास पर काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय दर्शकों से जुड़ने वाला कंटेंट तैयार करने के साथ उसे ग्लोबल स्तर तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button