धीवर समाज महासभा अंतर्गत कोसमंदा रेंज के नवीन केंद्र कोरबा का चुनाव हुआ संपन्न, गणेश राम धीवर बने अध्यक्ष

बिलासपुर/ धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोसमंदा रेंज के नवीन केंद्र कोरबा के पदाधिकारियों का चुनाव 30 मई शनिवार को शिवनगर रुमगरा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव प्रभु श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक, फूल माला एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।
धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग अंतर्गत कोसमंदा रेंज में 04 केंद्र पूर्व से संचालित थे। कोरबा शहरी क्षेत्र के धीवर समाज के स्वजातीय बंधुओं के मांग पर तिलकेजा केंद्र में जुड़े हुए कोरबा को एक नया केंद्र बनाने की घोषणा महासभा द्वारा किया गया। कोरबा केंद्र हेतु संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों पर चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया जाना था जिसमें अध्यक्ष पर गणेश राम धीवर (सुराकछार), उपाध्यक्ष पर छोटेलाल जलतारे (दीपका), कोषाध्यक्ष पर लक्ष्मी प्रसाद जलतारे (मानस नगर), सचिव पर दीपक धीवर (स्याहीमुड़ी दर्री), सहसचिव पर विजय कुमार धीवर (रुमगरा) एवं संरक्षक हेतु कोमल जलतारे (बेलगरी बालको) निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को धीवर महासभा के दायित्वों एवं नियमावली के पालन हेतु शपथ दिलाया गया।
अतिथियों का बारी बारी उद्बोधन हुआ जिसमें सभी ने कोरबा को नये केंद्र बनाने की जरुरत पर प्रकाश डालते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया गया एवं एकजुट होकर धीवर समाज को शिक्षित विकसित समाज बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महासभा महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कार्यकारिणी सदस्य उत्तम प्रसाद धीवर, अर्जुन लाल धीवर, मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, विधिक सलाहकार सुनीता धीवर, कोसमंदा रेंज अध्यक्ष अनिल धीवर, रेंज संयोजक संत कुमार धीवर, उपाध्यक्ष बाबुल धीवर, कोसमंदा केंद्र अध्यक्ष संतोष धीवर, तिलकेजा केंद्र अध्यक्ष राधेलाल धीवर, धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा के संरक्षक छतराम भीष्म, भानू जलतारे सहित सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधु, माता-बहने उपस्थित रहे।
अंत में स्वजातीय बंधुओ को अमूल्य समय समाज के इस कार्यक्रम में देने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी मनीष भीष्म मीडिया प्रभारी संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर (छ.ग.) ने दी।




