Entertainment

टीज़र आउट! मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ में दिखेगी एक और सच्ची और दमदार कहानी की झलक

मुंबई। विपुल अमृतलाल शाह के सनशाइन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, ‘गवर्नर’ अनकही ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के पावर-परफॉर्मर चिन्मय मांडलेकर ने किया है। यह ‘द केरला स्टोरी’ और ‘द केरला स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड’ के निर्माताओं की एक और दमदार फिल्म है!

https://www.instagram.com/reel/DYBpqH4zCVl/?igsh=MTU0b2hjYXJlcjM0Zw==

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का पोस्टर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा है। अब मेकर्स ने इसका दमदार टीज़र भी जारी कर दिया है, जो बेहद दिलचस्प और आँखें खोलने वाला है।

‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट (इकोनॉमिक मेल्टडाउन) की कहानी को सामने लाती है। इसमें नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी एक आरबीएल (राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर के रोल में हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया।

फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने पेश किया है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है। आशिम ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं और इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के बोल और अमित त्रिवेदी के संगीत वाली यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज़ होगी।

Related Articles

Back to top button