जांजगीर-चांपा कांग्रेस ने 9 ब्लॉकों में नियुक्त किए अध्यक्ष, देखें आदेश…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 9 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी की ओर से 12 अगस्त 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर शहर, जांजगीर ग्रामीण, पामगढ़, नवागढ़, अकलतरा नगर, अकलतरा ग्रामीण, बलौदा, बम्हनीडीह और चांपा ब्लॉक के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों में जांजगीर शहर से अंशु यादव, जांजगीर ग्रामीण से ताराशंकर पटेल, पामगढ़ से गोविंद धृत लहरे, नवागढ़ से डालेेश्वर साहू, अकलतरा नगर से शहजादा खान, अकलतरा ग्रामीण से मनोज साहू, बलौदा से हरिकांत यादव, बम्हनीडीह से विवेक कश्यप और चांपा से आशुतोष गोपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में कहा गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाने के साथ प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्हें समय-समय पर अपनी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व और प्रकोष्ठ को देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है। नियुक्ति आदेश में संबंधित सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
इन नियुक्तियों के बाद जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को ब्लॉक स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्षों पर होगी। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारियों सहित जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।





