जन-जन के आशीर्वाद से 11 हजार दीपों से जगमगाया दीपका, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुआ भव्य आयोजन…

कोरबा, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दीपका में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई। इसके साथ ही देश की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास, प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई। 11 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। दीपों से सजा दीपका नगर श्रद्धा और उत्साह के माहौल में नजर आया।
नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि 11 हजार दीपों का यह प्रकाश केवल रोशनी का प्रतीक नहीं है, बल्कि दीपका के जन-जन के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को समर्पित है। उन्होंने सभी से जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री एवं प्रभारी अजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश ने कहा कि दीपका में 11 हजार दीपों का प्रज्वलन जनभागीदारी, सामाजिक एकजुटता और सामूहिक शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। दीपों की यह रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके प्रति व्यक्त की गई मंगलकामनाओं के साथ देश की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण की भावना को भी दर्शाती है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य द्वारिका शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल महामंत्री धरम तिवारी एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद अविनाश सिंह, हिमांशु देवांगन, ज्योति तिवारी, सविता कंवर, संतोष निराला, सुनीता रोहित जायसवाल, सुजीत सिंह, शांति देवी राजपूत, रोहित जायसवाल, राधेश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह राजपूत, संतोष सिंह, उत्तम दुबे, वीणा जायसवाल, कुसुमलता केंवट, सावित्री तिवारी, श्रीदेवी नायर, प्रशांत साहू, राघव मनहर, चिंतामणि महाराज, गौकरण कंवर, गुप्ता जी, मृत्युंजय चौबे एवं आयुष साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता निभाई। 11 हजार दीपों से रोशन हुआ दीपका नगर इस आयोजन की विशेष पहचान बना और कार्यक्रम ने जनभागीदारी एवं सामूहिक उत्साह का संदेश दिया।




