Chhattisgarh

कोरबा में बैडमिंटन जैसे उत्साहजनक खेल के निरंतर विकास में जुटे एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना का योगदान अमूल्य है: महापौर संजूदेवी राजपूत

0 एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के नवीन कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि रहीं महापौर संजूदेवी राजपूत ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा रहे मौजूद

कोरबा। बैडमिंटन के उत्साहजनक खेल को प्रोत्साहित करने जिले में समर्पित होकर कार्य कर रही एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदवी राजपूत ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल के विकास के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना का योगदान अमूल्य है, जिसकी जितनी भी सराहना करें, कम होगा। उन्होंने एकलव्य की पूरी टीम को खेल और खिलाड़ियों की निरंतर प्रगति के लिए इसी तरह कार्य करते रहने की शुभकामनाएं प्रदान की।

नगर निगम आवासीय परिसर स्थिर मनोरंजन गृह में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज कराते हुए नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने कहा कि एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना का यह भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर काफी अच्छा प्रभावित हूं। यहां निश्चित तौर पर खेल और खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण महसूस किया जा सकता है, जो अपने आम में हर्ष की बात है। उन्होंने खेल के विकास में आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर निगम के इंजीनियर राहुल मिश्रा, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डाॅ संजय अग्रवाल, सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के वर्तमान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ राजीव सिंह, सदस्यगणों में डाॅ प्रिंस जैन, नितिन गुप्ता, संजय शाह, सूर्यकांत ठाकुर, डा प्रभात पाणिग्रही, अवधेश कुमार यादव, सुमेर सिंह राजपूत, रजत, मनोज, सत्यजीत, संदीप जैन, डाॅ दिनेश सोनी, कल्पना फेलिक्स, अमित बैनर्जी एवं आर्किटेक्ट रिद्धिमा सचदेवा ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button