Chhattisgarh

कुलदीप बंजारे बने कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष मो.अमजद ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और झुग्गी-बस्तियों के हितों के लिए कार्य करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद ने संगठन विस्तार को मजबूती प्रदान करते हुए सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप बंजारे को रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मो.अमजद ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झुग्गी-बस्तियों और वंचित वर्गों के बीच संगठन की सक्रिय भूमिका को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा रहा है।

नवनियुक्त रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष कुलदीप बंजारे को कांग्रेस पार्टी की नीति एवं रीति के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं, अधिकारों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुलदीप बंजारे को रायपुर संभाग में संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रकोष्ठ का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाना है।

प्रदेश अध्यक्ष मो.अमजद ने नवनियुक्त अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ,प्रदेश मुख्यालय
रायपुर,छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button