ZEE TV के शो ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड, अनु और आर्यवर्धन की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

इंदौर/जयपुर, 23 नवंबर। ज़ी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक ‘तुम से तुम तक’ प्यार, रिश्तों और पारिवारिक ड्रामे के साथ मनोरंजन का सफर तय करते हुए 500 एपिसोड पूरे कर चुका है। इस खास उपलब्धि से शो की पूरी टीम और कलाकारों में उत्साह का माहौल है। सेट पर कलाकारों और क्रू सदस्यों ने मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
शो में शरद केलकर आर्यवर्धन और निहारिका चौकसे अनु की भूमिका निभा रही हैं। धारावाहिक की कहानी 20 साल की युवती अनु और 45 साल के बिजनेसमैन आर्यवर्धन के रिश्ते पर आधारित है। दोनों की एक अनायास हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। उनकी यह प्रेम कहानी उम्र के अंतर, सामाजिक सोच और रिश्तों से जुड़ी पारंपरिक धारणाओं को नए नजरिए से पेश करती है।
शो के अब तक के सफर में दर्शकों को प्यार, पारिवारिक रिश्तों, गलतफहमियों और कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते को परिवार की नाराजगी और तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी चुनौतियों के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। कहानी में लगातार आते नए मोड़ों ने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है।
500 एपिसोड पूरे होने पर निहारिका चौकसे ने जताया आभार
शो में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने 500 एपिसोड पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनु का किरदार उनके लिए बेहद खास बन गया है। इस किरदार के भावनात्मक बदलाव, चुनौतियों और उसके सफर को पर्दे पर निभाना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के साथ दर्शकों का भी आभार जताया, जिन्होंने अनु और आर्यवर्धन की जोड़ी को इतना प्यार दिया।
500 एपिसोड पूरे होने के बाद भी शो में मनोरंजन का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले एपिसोड्स में अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में नए मोड़, रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
दर्शक इस धारावाहिक को हर रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर देख सकते हैं।




