Chhattisgarh

जनजातीय गौरव दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 15 नवम्बर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। गौरव दिवस का कार्यक्रम सभी जिलों में आयेाजित किया जाना है , जिसके लिये मुख्य अतिथि का नाम नामांकित किया है।

जारी सूची के अनुसार प्रस्तावित मुख्य अतिथियों में बस्तर जिला के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , परिवहन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक जगदलपुर किरण देव का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार रायपुर जिला के लिये केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन लाल साहू , बिलासपुर जिला के लिये उप मुख्यमंत्री अरूण साव , दुर्ग जिला के लिये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , राजनांदगांव जिला के लिये अध्यक्ष, छ.ग. विधानसभा डॉ. रमन सिंह , बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के लिये आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम का नाम शामिल हैं।

बेमेतरा जिला के लिये खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल , मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के लिये स्वस्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , कोरबा वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन , खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लिये सांसद विजय बघेल , कबीरधाम जिला के लिये सांसद संतोष पाण्डेय , बालोद जिला के लिये सांसद भोजराज नाग , गरियाबंद जिला के लिये सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी , जशपुर जिला के लिये सांसद राधेश्याम राठिया का नाम गौरव दिवस को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये प्रस्तावित मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।

सक्ति जिला के लिये सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , बीजापुर के लिये सांसद महेश कश्यप , सारंगढ-बिलाईगढ जिला के लिये राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह , मोहला-मानपुर-चौकी के लिये विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा , धमतरी जिला के लिये विधायक अजय चन्द्राकर , कोण्डागांव जिला के लिये विधायक सुश्री लता उसेंडी , मुंगेली जिला के लिये विधायक पुन्नलाल मोहले , नारायणपुर जिला के लिये विधायक विक्रम उसेंडी , सुकमा जिला के लिये विधायक नीलकंठ टेकाम , दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गौरव दिवस 15 नवंबर के लिये विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।

Related Articles

Back to top button