विदिशा में मोगली महोत्सव: सीएम राईज विद्यालय में हुआ आयोजन, मोगली, बघीरा और शांति के पात्रों का लिया आनंद

[ad_1]

विदिशा7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा के सीएम राइज में जिला स्तरीय मोगली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता के साथ आसपास के परिवेश उनकी भौगोलिक स्थिति से परिचित कराना है।

मोगली महोत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार मुदगिल ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मोगली, बघीरा और शांति के पात्रों का भरपूर आनंद लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को टीम स्पिरिट से खेलने के लिए मार्गदर्शन दिया। जिला नोडल अधिकारी उप प्राचार्य डॉ. दीप्ति शुक्ला ने जानकारी दी।

जिला स्तरीय मोगली महोत्सव में समस्त सात विकास खंड से चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में बालक-बालिका की टीम ने जिला स्तर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस आयोजन में सर्वप्रथम विद्यार्थी विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन में चयनित होते हैं, इसके बाद विकासखंड स्तर पर लिखित प्रश्न पत्र परीक्षा के द्वारा विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय से कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में एक बालक एवं 1-1 बालिका का चयन किया जाता है।

इसके बाद जिला स्तर के लिए प्रत्येक विकास खंड से एक बालक एक बालिका की टीम कनिष्ठ वर्ग जिसमें कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं के विद्यार्थी एवं वरिष्ठ वर्ग जिसमें कक्षा नवीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं। जिला स्तरीय आयोजन में प्रथम स्थान वरिष्ठ वर्ग में नवांकुर विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर आरती चौरसिया एवं राजकुमार गुप्ता गंज बासौदा ने अर्जित किया।

जबकि कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेऊ नटेरन के पुष्पेंद्र कुशवाहा और अरबिश खान प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान अर्जित किया। आयोजन में जिला परियोजना समन्वयक एसपी जाटव और आयोजक संस्था सीएम राइज बरईपुरा के प्राचार्य के सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button