पुलिया के साइड सोल्डर की रेलिंग चोरी: पठार संघर्ष समिति ने की कार्रवाई की मांग, दो साल पहले हुआ था निर्माण

[ad_1]
बालाघाट7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पुलिया पर लगाए गए साइड सोल्डर रेलिंग चोरी का मामला सामने आया है। कटंगी अंतर्गत ग्राम बड़पानी के एमपी और महाराष्ट्र राज्य को जोड़ने वाले पुल पर लगे लोहे के बैरिकेट्स रेलिंग को लोग काटकर ले गए। ग्रामीणजनों का कहना रहा कि बावनथड़ी नदी पर बड़पानी-देवनारा के बीच अंतरराज्यीय पुलिया का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ है, जहां से आवागमन जारी है, लेकिन इन दिनों पुलिया पर रेलिंग बैरिकेड्स नहीं होने से रात्रि के दौरान आवागमन करने वाले ग्रामीणजनों को हादसे का डर सता रहा है।
तेज बारिश होने के दौरान राजीव सागर बांध के भरते ही पानी छोड़ने से पुलिया के करीब तक पानी आ जाता है। अत इस संबंध में पठार संघर्ष समिति की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि आखिर पुलिया पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स किसने चुराया। ग्रामीणजनों की मांग को देखते हुए बगैर रेलिंग के इस पुलिया पर विभागीय तौर पर तत्काल रेलिंग लगाए जाने की मांग की गई है।

Source link




